फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ग्राम प्रधान समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क हादसे में ग्राम प्रधान समेत पांच घायल

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में ग्राम प्रधान समेत पांच लोग घायल हो गए। जिनमें से चिकित्सकों ने एक युवक को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

गढ़ क्षेत्र के गांव ढोलपुर के ग्राम प्रधान रणधीर सिंह मंगलवार की रात गांव के ही जितेंद्र, राहुल और लीलू के साथ ग्राम पंचायत सचिव अंकुर की शादी में शामिल होने के लिए मेरठ गए थे। जहां से वापस लौटने के दौरान रात करीब डेढ़ बजे मेरठ रोड पर गांव नानपुर के निकट अचानक ढाबे से निकलकर सामने आए ट्रक को देखकर चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार ट्रक से टकरा गई। घटना में रणधीर समेत चारों युवक घायल हो गए। वहीं गढ़ नगर निवासी सिकंदर मंगलवार की रात गंगा खादर क्षेत्र में स्थित अपने खेतों से वापस लौट रहा था। मेला रोड पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सिकंदर घायल हो गया। सभी घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने जितेंद्र को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें