फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव चितौली में सोमवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बाकी आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है।
गौरतलब है कि नगर के मोहल्ला चमरी निवासी ताराचंद की पुत्री रूपम उर्फ चांदनी की शादी करीब दो साल पहले हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव चितौली निवासी राजू उर्फ राजकुमार पुत्र अतर सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि 24 जून की रात करीब 11 बजे ससुरालियों ने रूपम के गले में फंदा डालकर उसे फांसी पर लटकाकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने पति राजकुमार उर्फ राजू, जेठ मनवीर, जितेंद्र, हरेंद्र, ओमकार, ननद कमलेश उर्फ कमला, सास ओमवीर, जिठानी ममता व गुड्डी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हाफिजपुर थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जनवरी माह में देहज को लेकर तेजाब फेेंकने के एक मामले में बाबूगढ़ पुलिस ने गौतमबुद्ध के दनकौर निवासी इंद्र पुत्र रामफल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुक्तेसरा निवासी महिला ने ससुराल पक्ष के कुछ लोगों पर देहज न देने पर छेड़छाड़, तेजाब फेंकने और दहेज देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी इंद्र महिला के पति का मामा है। जबकि पति को पिछले सप्ताह जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें