फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद की मां से सात लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद की मां से सात लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन


हापुड़। नक्सली हमले में शहीद हुए हापुड़ निवासी सीआरपीएफ के जवान शोभित शर्मा की मां से उनके घर वर्दी में पहुंचे एक व्यक्ति ने सात लाख रुपये ठग लिए। ठग ने शहीद की मां को उसके खाते में 29 लाख रुपये आने का झांसा दिया था।
गौरतलब है कि मूलरूप से मुदाफरा निवासी सीआरपीएफ के जवान शोभित शर्मा नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। उनका परिवार हापुड़ में मेरठ रोड स्थित शांतिनगर में रहता है। बृहस्पतिवार दोपहर सीआरपीएफ की वर्दी में एक व्यक्ति इनके घर पहुंचा और उसकी मां रत्नेश से मिला। इस व्यक्ति ने खुद को सीआरपीएफ में अधिकारी बताते हुए बताया कि सीआरपीएफ ने शहीद के परिजनों को 29 लाख रुपये की सहायता राशि भेजी है। इसके लिए उनकी मां को बैंक चलना पड़ेगा। इसके बाद यह व्यक्ति शहीद की मां रत्नेश और शहीद के छोटे भाई को साथ लेकर रेलवे रोड स्थित बैंक आफ इंडिया पहुंच गया। इस बैंक में रत्नेश देवी का बैंक खाता है। ठग ने शहीद के भाई को एक शपथ पत्र बनवाने भेज दिया और इसके बाद शहीद की मां को एकाउंट खाली करने का झांसा देकर उसके खाते से सात लाख रुपये निकलवा लिए। रुपये लेकर आरोपी वृद्धा को इंतजार करने की बात कहकर फरार हो गया। उसके जाने के बाद उन्हेें ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। उसके आधार पर आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें