फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरेटर में करंट से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जनरेटर में करंट से युवक की मौत
विज्ञापन


हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव टियाला में शुक्रवार रात बारात में चढ़त के दौरान जेनरेटर के करंट से बाराती युवक की मौत हो गई। युवक जनपद बुलंदशहर की स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव घनसूरपुर से बारात में आया था।
विज्ञापन

गांव टियाला निवासी डा. महेश की बहन का शुक्रवार रात विवाह था। बारात धूमधाम से बुलंदशहर की स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव घनसूरपुर से शुक्रवार शाम टियाला पहुची। रात के समय चढ़त के दौरान हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसी दौरान चढ़त में डांस कर रहे घनसूरपुर निवासी विनोद का 21 वर्षीय पुत्र रवि जनरेटर में आये करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से रवि बुरी तरह झुलस गया। हालत बिगड़ने पर बारातियों में हड़कंप मच गया। लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें