फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टॉवर से बैट्री और ऑल्टीनेटर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल टावर से बैट्री और आल्टीनेटर चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। गांव वैट में निजी मोबाइल कंपनी के टावर से चोरों ने 19 दिसंबर की रात जेनरेटर की बैट्री और आल्टीनेटर चोरी कर लिया। कर्मचारी ने चोरी के संबंध में तहरीर दी है। मगर, रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़ित 11 दिनों से थाने के चक्कर काट रहा है।
विज्ञापन

सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव वैट में एक निजी कंपनी के टावर पर काम करने वाले हेम सिंह ने बताया कि 19 दिसंबर की रात चोरों ने जेनरेटर के अंदर लगी बैट्री और आल्टीनेटर चोरी कर लिया था। इसका पता चलने पर उसने अगले दिन कंपनी के अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाने में चोरी की तहरीर दी थी। पीड़ित का कहना है कि 11 दिन बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। इसके चलते उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने एसओ से घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है। वहीं एसओ हरपाल सिंह ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें