फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में पकड़े सैक्स रैकेट का संचालक हापुड़ की एक ग्राम प्रधान का पति निकला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुरादाबाद में पकड़े सेक्स रैकेट का संचालक हापुड़ की एक ग्राम प्रधान का पति निकला
हापुड़। मुरादाबाद की पॉश कालोनी रामगंगा विहार में बृहस्पतिवार को पुलिस छापे में पकड़े गए सेक्स रैकेट का संचालक हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की प्रधान का पति निकला। मसाज पार्लर की आड़ में अवैध धंधा चल रहा था जिसमें कई लड़कियां भी पकड़ी गई हैं।
एक स्पा के नाम पर चल रहे इस धंधे की भनक लगते ही मुरादाबाद के एसपी समेत भारी पुलिस बल ने छापेमारी की थी। इस छापे में हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की प्रधान का पति और उसका दोस्त भी पकड़ा गया। यह लोग काफी समय से यह धंधा कर रहे थे।
विज्ञापन

बताया गया कि लड़कियों को लाने तथा वापस पहुंचाने के लिए एक फारच्यूनर का प्रयोग किया जाता था। इस कार के शीशे पर काफी बड़े अक्षरों में आरटीआई जिलाध्यक्ष हापुड़ लिखा था।
इस धंधे के जाल में फंसने वालों में 18 से 48 साल तक की आयु वाले लोग शामिल थे। इन लोगों से दो हजार से लेकर दस हजार तक की रकम वसूली जाती थी। बताते हैं कि आर्डर पर विदेशी युवतियों को भी बुला लिया जाता था।
विज्ञापन

बाबूगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार मुरादाबाद में यहां की एक प्रधान के पति की सेक्ट रैकेट में गिरफ्तारी होने पर ग्रामीण सहम गए हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि उनके गांव की प्रधान का पति इस घिनौने कारोबार को भी कर सकता है क्योंकि इससे गांव की काफी फजीहत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें