फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, पथराव
विज्ञापन

हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। उसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़कर स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन

शनिवार को गांव सुल्तानपुर निवासी हारून, पप्पल व कादिर के बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी बीच बच्चों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बच्चों ने अपने घर जाकर झगड़े की सूचना अपने परिजनों को दी, जिस पर दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि कादिर पक्ष पर हारून व पप्पल पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें कादिर, शबनम व अन्य व्यक्ति घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़ दिया और स्थिति को संभाला। थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि बच्चों के विवाद के बाद झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों में समझौता हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें