फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से मकान बेचने वाला मां-बेटा पकड़ में आया

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी से मकान बेचने वाला मां-बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन

कई माह से फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। पिता की ओर से बेचे गए मकान को धोखाधड़ी कर मां के साथ मिलकर दोबारा बेचने के आरोप में कई माह से फरार मां-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गढ़ तहसील मुख्यालय के पीछे मोहल्ला आदर्शनगर में रहने वाले चमन सिंह ने अपना एक मकान करीब 18 साल पहले गांव दौताई के नासिर को बेच दिया था। इस हकीकत को छिपाकर तीन साल पहले चमन सिंह के बेटे राजू ने अपनी मां संगीता के साथ मिलकर धोखाधड़ी से दोबारा मकान का बैनामा गाजियाबाद के गांव कमालपुर की महराज को कर दिया था। इसका खुलासा होने पर महराज के होश उड़ गए, जिसने फर्जी ढंग में बैनामा करने वाले राजू और उसकी मां के खिलाफ करीब पांच माह पहले धोखाधड़ी का केस दर्ज करा दिया। उनकी तलाश में जुटी पुलिस ने आखिरकार दोनों को दबोच लिया है। एसएसआई आरके शर्मा का कहना है कि पिता द्वारा बेचे गए मकान को मां संगीता के साथ मिलकर राजू ने दोबारा धोखाधड़ी से बेच दिया था, जिन्हें गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर ज्यूडीशियल कस्टडी में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें