फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: रंजिशन चचेरे भाई को सूएं से गोदकर मौत के घाट उतारा

Tue, 18 Jun 2024 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सेगेवाला में चचेरे भाई मुकेश ने परिजनों के साथ मिलकर बर्फ तोड़ने वाले सूएं से गोदकर इंदू (35) की हत्या कर दी। मुकेश हाल ही में जेल से जमानत पर छूटकर आया था। इंदू की शिकायत पर ही छेड़छाड़ के मामले में वह जेल गया था। तभी से दोनों में रंजिश चल रही थी। मंगलवार को घटना को अंजाम देने के बाद मुकेश समेत सभी आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला होलीवाला निवासी सुरेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा इंदू सिंह हलवाई का काम करता था। पत्नी, दो बेटियों और दो बेटों के साथ रहता था। कुछ माह पहले इंदू ने मुकेश के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने मुकेश को जेल भेज दिया था। एक माह पहले ही मुकेश जमानत पर आया था। मंगलवार को मुकेश ने शराब पीने के बाद जानबूझकर इंदू के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। इसके बाद अपने भाई अतुल और पिता जयचंद के साथ इंदू पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने बर्फ तोड़ने वाले सूएं से वार कर इंदू को मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े हत्या की सूचना पर सीओ आशुतोष शिवम, कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से मोहल्ले में पुलिसबल तैनात किया गया है।


आठ से 10 बार किया वार

मुकेश ने अपने परिजनों के साथ इंदू के पेट में ताबड़तोड़ करीब आठ से 10 बार सूए से वार किया। इंदू को खून से लथपथ देखकर मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंचे परिजन इंदू को लेकर एक अस्पताल पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने पुलिस केस बताकर उपचार नहीं किया। जिसके बाद परिजन दूसरे अस्पताल में ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन



-

तहरीर के आधार पर मुकेश और उसके परिजनों समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - आशुतोष शिवम, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें