गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ निवासी युवक जनपद बुलंदशहर के बुगरासी क्षेत्र में स्नान के दौरान गंगा में डूब गया। जिसकी तलाश कराई जा रही है। वहीं युवक के परिजन भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
गांव बहादुरगढ़ के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी विनय का 18 वर्षीय बेटा करन मंगलवार को अपने दोस्त की रिश्तेदारी में जनपद बुलंदशहर के बुगरासी थाना क्षेत्र के गांव बसी बांगर गया था। जहां वह अपने आठ दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने चला गया। तट पर पहुंचकर करन ने सबसे पहले गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वह डूब गया। जब वह काफी देर तक ऊपर नहीं आया, तो उसके दोस्तों में हड़कंप मच गया। जिन्होंने उसके परिजनों समेत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंच गई और युवक की तलाश शुरू करा दी। वहीं करन के परिजन भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।