फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में बादल देख उड़े आलू किसानों के होश

Sun, 19 Feb 2017 08:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
विज्ञापन
farmer - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले में बड़े पैमाने पर आलू की खेती की जाती है। इन दिनों किसान आलू की खुदाई में लगे हुए हैं। रविवार को सुबह आसमान में घने बादल और दोपहर में चटक धूप निकलने से किसानों के होश उड़ गए। मौसम में परिवर्तन से बारिश के आसार बन गए हैं। यदि बारिश हुई तो खेतों में खुदे पड़े आलू को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


इस बार जिले के करीब 3500 हेक्टेयर रकबे में आलू की फसल बोई गई है। इन दिनों में किसान आलू की खुदाई कर कोल्ड स्टोर में रखवा देते हैं, ताकि रेट अधिक होने पर वह जब चाहें तब आलू की बिक्री कर सकें। कुछ किसान आलू को सीधे मंडी पहुंचा देते हैं।

रविवार को मौसम के तेजी से करवट बदलने पर किसानों के होश उड़ने लगे हैं। दिन निकलते ही आसमान में घने बादल छा गए थे, कुछ देर बाद तेज धूप निकल आई। दोपहर के समय तो इतनी गर्मी हो गई कि किसानों को खेत में रुक पाना भी मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी एनके सहानिया ने बताया कि इस बार आलू की अच्छी फसल हुई है। इन दिनों यदि बारिश होती है तो ढेर में पड़े आलू को नुकसान हो सकता है। वहीं, पर्यावरणविद प्रोफेसर अब्बास अली ने बताया कि फरवरी में इतनी गर्मी का मतलब मौसम का बिगड़ना है। इसी तरह गर्मी रही तो आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें