फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजघाट गंगा किनारे हुई सफाई

Tue, 02 May 2017 09:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
गंगा किनारे हुई सफाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निर्मल गंगा जन अभियान के तहत शांतिकुंज हरिद्वार से जुड़े सैकड़ों सदस्यों ने मंगलवार को ब्रजघाट गंगा किनारे सफाई कर लोगों को जागरुक किया। स्कूली बच्चों ने भी लोगों को गंगा को स्वच्छ बनाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


निर्मल गंगा जन अभियान के तहत मंगलवार को शांतिकुंज हरिद्वार से आए जत्थे ने सीएल शर्मा, सतेंद्र त्यागी, रामकिशन शर्मा के नेतृत्व में ब्रजघाट गंगा किनारे सफाई की। इस दौरान एकत्र हुए कूड़ा करकट और पॉलीथिन को गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबा दिया।

इस दौरान भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ब्रजभूषण त्यागी ने कहा कि मोक्ष दायिनी गंगा विश्व के करोड़ों लोगों की अटूट धार्मिक आस्था से जुड़ी होने के साथ ही देश की खुशहाली और सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल हैं।
विज्ञापन


इसमें किसी भी तौर पर प्रदूषण का गिरना चिंता का विषय है। इसलिए जाति-धर्म के बंधन से ऊपर उठकर हर किसी को गंगा में गिर रहे प्रदूषण की रोकथाम के लिए जागरुक होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

इस दौरान डीएम स्कूल गढ़, श्री भागीरथी इंटर कॉलेज और महामृत्युंजय धाम ब्रजघाट के सैकड़ों बच्चों ने भी गंगा किनारे साफ सफाई कर धार्मिक अनुष्ठानों के लिए आने वाले भक्तों समेत स्थानीय लोगों को जागरुक कर गंगा में गिर रहे प्रदूषण की रोकथाम का संकल्प दिलाया।

राष्ट्रीय स्वच्छता गंगा दिवस के उपलक्ष्य में गंगा विचार मंच, नमामि गंगे समिति और समर्थ शिक्षा सेवा समिति ने सफाई अभियान चलाकर प्रदूषण रोकने की शपथ ली। इस दौरान कूड़ा करकट, दोने और पॉलीथिन को बाहर निकालकर गंगा किनारे दुकान करने वालों को अनिवार्य रूप में डस्टबिन रखने की नसीहत भी दी गई।

इस मौके पर तीनों संगठनों के पदाधिकारियों ने गंगा में गिर रहे प्रदूषण की रोकथाम की शपथ लेकर लोगों को अपनी नैतिक जिम्मेदारी के प्रति गंभीर होने का संकल्प दिलाया। क्षेत्रीय विधायक कमल मलिक, गुरुकुल पूठ संस्थापक स्वामी धर्मेश्वरानंद सरस्वती,

नमामि गंगे समिति जिला संयोजक अशोक शर्मा, वेस्टर्न यूपी प्रभारी आशीष शर्मा, अग्नि अखाड़ा दिल्ली के संरक्षक स्वामी पुनीतानंद, ग्राम प्रधान संगठन राष्ट्रीय महामंत्री नानकचंद शर्मा ने कहा कि गंगा, गाय और गायित्री का संरक्षण किए बिना देश की गौरवमई संस्कृति का संरक्षण किया जाना संभव नहीं है। 

इसलिए हर किसी को गंगा में गिर रहे प्रदूषण की रोकथाम के प्रति जागरुक होना होगा। सफाई अभियान में राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के केंद्रीय प्रतिनिधि मोहित शर्मा और आशीष राय के अलावा समर्थ शिक्षा सेवा समिति सचिव उमेश लोधी,

प्रिंसिपल रामकरण दक्ष, स्वच्छ भारत मिशन के लोकेश शर्मा, ब्राह्मण सभा जिलाध्यक्ष सहदेव शास्त्री, गंगा सेवा समिति अध्यक्ष विनय मिश्रा, नगर संयोजक

डॉ.मगन सिंह, भाजपा शहराध्यक्ष योगेश वर्मा, शक्तिदास महाराज, रोहित मल्होत्रा, राजमल, तारा केवट, राजीव शुक्ला, सुरेश गुप्ता, पूठ क्षेत्र संयोजक महेश केवट, सहदेव शास्त्री समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें