फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में तीन हजार मिले अपात्र

Thu, 09 Jun 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
राशन कार्ड का अपग्रेडेशन - फोटो : file photo
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न वितरण में पात्रों को लाभ नहीं मिल रहा है, अपात्र योजना का पूरा लाभ उठा रहे हैं। इसका खुलासा जिलाधिकारी द्वारा कराई जा रही जांच में हुआ है।
विज्ञापन


जांच के दौरान अभी तक करीब तीन हजार अपात्र परिवार मिले हैं, जो इस योजना का लाभ ले रहे हैं। जबकि आए दिन कलक्ट्रेट में योजना का लाभ पाने के लिए दर्जनों गरीब महिलाएं चक्कर काटती देखी जा सकती हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले में 1.93 हजार परिवारों के 9.5 लाख सदस्यों को इस योजना के तहत लाभ मिल रहा है। लेकिन अभी भी सैकड़ों ऐसे परिवार हैं जिन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट, तहसील दिवस और जिला पूर्ति कार्यालय पर आए दिन विभिन्न मोहल्लों की महिला और पुरुष खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभ लेने के लिए भटक रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

इस बाबत शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने नगर पालिका, ब्लाक के कर्मचारियों और लेखपालों की मदद से इस योजना का लाभ लेने वाले लोगों की जांच कराई तो अभी तक करीब तीन हजार लोग ऐसे मिले हैं जो अपात्र हैं और योजना का उन्हें लाभ मिल रहा है।

उधर, जिला पूर्ति अधिकारी आरएन यादव का कहना है कि पात्र लोगों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा, अपात्रों को लाभ नहीं लेने दिया जाएगा। जिले के तय मानक के अनुसार परिवारों की फीडिंग कंप्यूटर में हो चुकी है और उसी के अनुसार खाद्यान्न मिल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें