फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद-बीज की दुकानों पर छापा, 13 सैंपल भरे

Thu, 09 Jun 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
छापामार कार्रवाई से दुकानदारों में अफरातफरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर में खुली बीज, उर्वरकों की दुकानों पर बृहस्पतिवार को कृषि विभाग की छापामार कार्रवाई से दुकानदारों में अफरातफरी मची रही। जिला कृषि अधिकारी ने इस दौरान सात दुकानों से धान, मक्का, मूली के 13 सैंपल एकत्र किए।
विज्ञापन


वहीं, कुछ दुकानदार दुकान का शटर गिराकर भाग गए। इस तरह के पांच दुकानदारों को चिंह्ति किया गया है, जिन्हें नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। विभाग के बड़े अफसरों का कहना है कि इन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

नगर में खुली रजिस्टर्ड दुकानों से किसानों को कई बार खराब बीज उपलब्ध करा दिया जाता है। इन दिनों किसान धान की बुआई के लिए बाजार से जमकर बीज की खरीददारी कर रहे हैं। ऐसे में किसानों को खराब गुणवत्ता का बीज उपलब्ध न कराया जा सके,
विज्ञापन


इसलिए कृषि विभाग के अफसरों ने बृहस्पतिवार को छापामार कार्रवाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिला कृषि अधिकारी ने सात दुकानों से 13 बीज के सैंपल एकत्र किए। सैंपल को जांच के लिए लैब भेजने की कवायद भी शुरू कर दी गई है।

जांच रिपोर्ट में सैंपल फेल आने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जिला कृषि अधिकारी धीरज सिंह ने बताया कि किसानों को खराब गुणवत्ता का बीज उपलब्ध नहीं कराने दिया जाएगा। बीज के 13 सैंपल एकत्र किए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें