फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 1912 पर फोन घुमाएं, 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलवाएं

Mon, 08 May 2017 08:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अब विद्युत निगम के कर्मियों का बहना नहीं चलेगा। ट्रांसफार्मर फुंकने के 48 घंटे में निगम के अधिकारियों को आपूर्ति बहाल करना होगा। इसके लिए निगम ने उपभोक्ताओं के लिए टोल फ्री नंबर 1912 जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करने के बाद 48 घंटे में विभाग के कर्मियों को ट्रांसफार्मर बदलना होगा।
विज्ञापन


अब तक देहात क्षेत्र के लोगों के सामने बड़ी समस्या थी कि उनका ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद उनकी सुनने वाला कोई होता था। देहात क्षेत्रों में फुंका ट्रांसफार्मर बदलने में 15 दिन से एक माह तक का समय लग जाता था। इतना ही नहीं ग्रामीणों को इसके लिए सुविधा शुल्क भी चुकाना पड़ता था।

लोगों की इस समस्या को देखते हुए शासन ने इस प्रक्रिया को काफी सरल बना दिया है। शासन द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर किसी भी उपभोक्ता द्वारा कॉल करने के बाद उसका नंबर रजिस्टर्ड हो जाएगा।
विज्ञापन


जिसके बाद ट्रांसफार्मर फुंकने की स्थिति में उसे मात्र 48 घंटों में बदला जा सकेगा। अधिशासी अभियंता सचिन कुमार ने बताया कि योजना को लेकर शासन का आदेश मिल गया है।

टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर निर्धारित समय सीमा में समस्या का समाधान किया जाएगा।  फिर भी कोई अधिकारी या कर्मचारी उन्हें परेशान करता है तो सीधे उनसे शिकायत करें। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें