फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जंगल में ले जाकर किशोर से जबरन कुकर्म, विरोध करने पर आरोपियों ने जमकर पीटा

Sat, 24 Aug 2024 02:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर को गांव के ही चार युवक घर से बुलाकर जंगल ले गए। इस दौरान चारों युवकों ने किशोर के साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर को गांव के ही चार युवक घर से बुलाकर जंगल ले गए। इस दौरान चारों युवकों ने किशोर के साथ कुकर्म किया। इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपियों ने किशोर को जमकर भी पीटा। किशोर की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


गांव निवासी महिला ने बताया कि 22 अगस्त की रात करीब आठ बजे गांव के ही चीनू पुत्र शोवीर, बंटी पुत्र राजवीर सिंह, गोलू पुत्र ऐशवीर व एक अज्ञात युवक उसके 17 वर्षीय पुत्र को घर से बुलाकर जंगल ले गए। इस दौरान आरोपियों ने उसके पुत्र के साथ कुकर्म किया। इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पुत्र को जमकर भी पीटा। उसके पुत्र के घर पहुंचकर अपबीती उसे बताई। उसके विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पुत्र व उसके परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी।

सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि किशोर से कुकर्म करने और मारपीट व जान से मारने की धमकी की धारा 115(2), 140(4), 351(2) और सात व आठ के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिर तारी के लिए टीम गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिर तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें