गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला मदरसा निवासी अब्दुल वाहिद (करीब 49 वर्ष) की आगरा के ढोलपुर क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना में उनका एक बेटा बाकि अली भी घायल हो गया, जबकि दूसरा बेटा सलमान बाल-बाल बच गया।
अब्दुल वाहिद कैंटर चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। जो शुक्रवार को कैंटर में केले लादकर दिल्ली के लिए जा रहे थे। शुक्रवार की रात आगरा क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर गांव ढोलपुर के निकट अचानक वाहिद कैंटर से नियंत्रण खो बैठे और कैंटर पलट गया। घटना में अब्दुल वाहिद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथ मौजूद अब्दुल बाकि गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सलमान ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। जिसने घटना की जानकारी आगरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद परिजन आगरा पहुंचे। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव शनिवार की रात गढ़ पहुंचा। जहां गमगीन माहौल में देर रात मृतक को कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।