फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 वें दिन भी बंद रहा सर्राफा बाजार

Mon, 11 Apr 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
41 वें दिन भी सर्राफा बाजार बंद रहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में 41 वें दिन भी सर्राफा बाजार बंद रहा। 41 वें दिन बाद भी किसी भी भाजपा प्रतिनिधि के सर्राफा बाजार में न आने पर रोष व्यक्त किया गया।  
विज्ञापन


सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान संजीव जैन ने कहा कि ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के साथ रहकर आंदोलन जोरशोर से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हड़ताल तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन किसी के बहकावे में नहीं आएं। 

एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य सचिन जिंदल ने कहा कि 41 दिन से सर्राफा बाजार एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में बंद है। लेकिन अब तक भारतीय जनता पार्टी के किसी भी पदाधिकारी ने आकर सर्राफा कारोबारियों का दुख दर्द जानने की कोशिश तक नहीं की।
विज्ञापन


यह बहुत ही खेद का विषय है। स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष जयकुमार वर्मा ने बताया कि ऑल इंडिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत चल रही है और शीघ्र ही कोई निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान पूर्व प्रधान अरविंद शर्मा, डीके सर्राफ, आनंद भट्टे वाले, सन्नी जैन, सचिन शर्मा, विज सर्राफ, संजय अग्रवाल, नदीम, नितिन शर्मा, संदीप गोयल, अमर शर्मा, लोकेश सर्राफ, विष्णु सर्राफ, सुलभ सर्राफ, अंकुर वर्मा, कपिल, राजकुमार वर्मा, विवेक शर्मा, बिट्टू, सौरभ गोयल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें