फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों में अग्निशमन यंत्र आवश्यक

Mon, 11 Apr 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
फायर स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के जिन अस्पतालों में अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था नहीं हैं उन अस्पतालों के खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ ने टीम का गठन कर अस्पतालों की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एक सप्ताह में अग्निशमन यंत्र हर हाल में लगाने होंगे। इस संबंध में नोटिस देने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। जिले के विभिन्न अस्पतालों में आग से निपटने के पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। अग्निशमन अधिकारी भी अस्पतालों का निरीक्षण कर यंत्र लगाने के निर्देश दे चुके हैं।

लेकिन अनेक अस्पताल संचालक इस ओर गंभीर नहीं हुए। मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सीएमओ ने अब ऐसे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय लिया है। इसी क्रम में सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन कर, अस्पतालों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


साथ ही टीम को अग्निशमन यंत्र न मिलने वाले अस्पतालों को नोटिस जारी करने के भी निर्देश मिले हैं। नोटिस जारी होने के सात दिन बाद पुन चिंहित अस्पतालों का निरीक्षण किया जायेगा। इस दौरान अग्निशमन यंत्र न मिलने पर अस्पताल संचालकों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी।

मुख्य चिकित्साधिकारी एएन सिंह का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा के लिहाज से सभी अस्पतालों में अग्निशमन यंत्र लगे होने  आवश्यक हैं। मानकों को पूरा न करने वाले अस्पताल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें