फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ बना जल्लाद: छोटे भाई की पत्नी को अकेला पाकर कमरे में घुसा, किया जानवरों सा सुलूक; 15 लाख की भी थी डिमांड

Fri, 06 Feb 2026 04:44 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

महिला ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि विरोध करने पर जेठ ने गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
हापुड़ में जेठ ने किया छोटे भाई की पत्नी संग दुष्कर्म का प्रयास - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ स्थित नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता को दहेज में 15 लाख न मिलने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रताड़ित किया। आरोप है कि जेठ ने उसके कमरे में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। मामले में पुलिस व अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

शादी में दिए 33 लाख रुपये कैश
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 14 अप्रैल 2025 को मेरठ के आनंद निकेतन कॉलोनी के कृष्ण गोपाल के साथ हुई थी। शादी में उसके स्वजन ने करीब 33 लाख रुपये, आभूषण और घरेलू सामान दिया था। इसके बावजूद पति कृष्ण गोपाल, जेठ योगेश सैनी और जेठानी प्रभा अतिरिक्त 15 लाख रुपये के दहेज की मांग करने लगे। 
विज्ञापन

पति-जेठानी के न होने पर कमरे घुस आया जेठ
मांग पूरी न होने पर उसे गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। 24 जून 2025 को जब उसका पति और जेठानी घर पर नहीं थे, तब जेठ ने उसके कमरे में घुस आया। विरोध पर उसने पीड़ित के साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। इतना ही नहीं गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें