सीओ यातायात राहुल यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्टेयरिंग छोड़ व कार की छत पर खड़े होकर दो युवकों द्वारा खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर यातायात प्रभारी नरेश कुमार को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। निर्देश का पालन करते हुए यातायात पुलिस ने कार का 29 हजार रुपये का चालान काट दिया।
उन्होंने बताया कि जिले की जनता यातायात नियमों का पालन कर अपने वाहनों को चलाने का प्रयास करें। यातायात नियमों का पालन न करने पर वाहन स्वामी व वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय पुलिस व यातायात पुलिस द्वारा स्टंट करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी स्टंट करने वाले लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस भविष्य में भी कार्रवाई करती रहेगी।