फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया टूटी, गिर रहे बाइक सवार

Fri, 18 Mar 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
पुलिया न बनने पर पालिका अफसरों पर भड़के लोग
विज्ञापन
कुष्ठ आश्रम के पास काफी दिनों से पुलिया टूटी हुई है, जिसमें गिरकर कई बाइक सवार घायल हो चुक है। पुलिस का निर्माण न होने से नाराज लोगों ने शुक्रवार को नगर पालिका अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष रुद्राक्ष त्यागी के नेतृत्व में लोग टूटी पुलिया के पास जमा हुए और उन्होंने नगर पालिका अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। रुद्राक्ष त्यागी ने बताया कि पुलिया से रोजाना सैकड़ों बाइक सवार गुजरते हैं।

कई बार लोग गिरकर घायल हो गए, लेकिन अफसरों को इसकी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने बताया कि अब से पूर्व भी पुलिया का निर्माण कराए जाने की मांग उठाई गई थी। नगर पालिका अफसरों की लापरवाही के कारण अभी तक पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया है।
विज्ञापन


लोगों में रोष है। जल्द पुलिया का निर्माण न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि टूटी पुलिया का मामला उनके संज्ञान में आया है। वहां पर संजय त्यागी, रिंकू एडवोकेट, कुलदीप चौधरी, श्रीकांत त्यागी, संदीप त्यागी, हरीश, लक्ष्मीकांत त्यागी, रतनवीर सिंह, महेश त्यागी, कमल अरोड़ा, मिंटू चौधरी, अतर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें