फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाकर लोगों का प्रदर्शन

Fri, 18 Mar 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
लोगों ने नगर पालिका अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वैशाली कालोनी में बन रही सड़क और नाली निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाकर शुक्रवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने काम रुकवा दिया और नगर पालिका अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


वैशाली कालोनी में नगर पालिका की ओर से सड़क और नाली का निर्माण किया जा रहा है। शुक्रवार को लोगों ने घटिया निर्माण सामग्री का आरोप लगाकर काम बंद करवा दिया। लोगों ने प्रदर्शन शुरू किया।

प्रदर्शनकारी लोगों ने बताया कि नाली बनने के साथ ही टूटनी शुरू हो गई है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि निर्माण कार्य में घटिया सीमेंट, रेत और बदरपुर का प्रयोग किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि यदि नगर पालिका के अधिकारियों ने जल्द ही निर्माण कार्य में अच्छा माल नहीं लगाया तो लोग आंदोलन करने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिकाध्यक्ष मालती भारती ने बताया कि जल्द ही मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें