फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दिन में तेज धूप, रात में सर्द हवा ने छुड़ाई कंपकंपी

विज्ञापन
ठंड में गर्म कपड़े पहनकर बच्चे को बाइक पर ले जाते हुए। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। फरवरी में मार्च जैसी गर्मी का लोगों को एहसास हो रहा है। सोमवार को भी दिन में तेज धूप के कारण तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री बना हुआ है। ऐसे में लोगों को सुबह शाम काफी ठंडक महसूस हो रही है। हालांकि देर रात मौसम में बदलाव की आशंका बताई जा रही है।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से मौसम साफ होने के साथ ही चटक धूप खिल रही है, मौसम के इस बदलाव से लोग भी हैरान हैं। सोमवार को भी सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप के बीच गर्म कपड़े पहनना मुश्किल हो गया।

अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच जाने के कारण अभी से ही मार्च माह जैसा एहसास होने लगा है। दिन में हवा भी चलती रही, लेकिन धूप के सामने हवा का ज्यादा असर नहीं हुआ। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण अब मौसम में बदलाव होने की पूरी संभावना है। बूंदाबांदी के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि इसके बाद फिर तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें