फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराना मकान तोड़ने समय गिरा लेंटर, एक की मौत, दो घायल

Mon, 30 Jan 2017 08:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
गिरा लेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुराना मकान तोड़ने के दौरान सोमवार को लेंटर गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को सिंभावली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हापुड़  रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिंभावली क्षेत्र के गांव हरोड़ा में किसान ठाकुर देवेंद्र सिंह को नया मकान बनवाना था, जिसके मद्देनजर उसने पुराने मकान को तुड़वाने के लिए गांव के ही जाहिद को 25 हजार रुपये में ठेका दिया था।

सोमवार को जाहिद अपने दो साथियों असगर और निजाम के साथ मकान में तुड़ाई कर रहे थे, तो अचानक लेंटर भरभराकर गिर पड़ा। जिसके मलबे में दबने से जाहिद (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों मजदूर भी बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को आनन फानन में सिंभावली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से असगर तथा निजाम की हालत नाजुक होती देख उन्हें हापुड़ में रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

एसओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मृतक जाहिद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें