फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पिता की मौत से परेशान छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 17 Feb 2024 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छिद्दापुरी में पिता की मौत से परेशान कक्षा दस के छात्र ने शनिवार को फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता ने शुक्रवार को ही फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। वहीं, परिजनों के मना करने पर भी पुलिस ने छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


छिद्दापुरी निवासी विनोद तोमर ने शुक्रवार की तड़के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था, जिसमें अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया। शनिवार की दोपहर मृतक के पुत्र शिवम ने भी उसी कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। वहीं दो दिन में पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार शिवम कक्षा दस का छात्र था, पिता की मौत से वह काफी परेशान हो गया था। परिजनों के मना करने के बावजूद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाने में अभी तक इस बाबत कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें