फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कूलर के तार लगा रहे युवक की करंट से मौत

Fri, 02 Aug 2024 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चित्तौड़ा निवासी परशुराम के करीब 24 साल के बेटे धर्मवीर की नोएडा में करंट लगने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


धर्मवीर नोएडा में पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था, जो रोजाना की तरह बृहस्पतिवार की देर शाम ड्यूटी खत्म होने के बाद पास में ही स्थित अपने कमरे पर चला गया। गर्मी से बचने के लिए धर्मवीर जैसे ही कूलर चलाने के लिए तार बिजली के बोर्ड में लगाने लगा, तभी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। जिसकी चीख सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची नोएडा पुलिस ने धर्मवीर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जो तुरंत ही नोएडा के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार की सुबह मृतक का शव गांव में पहुंचा, तो ग्रामीणों में भी शोक व्याप्त हो गया। मृतक की चार साल पहले शादी हुई है। जिसका ब्रजघाट गंगा तट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें