फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मरम्मत कार्य के चलते तीन ट्रेनें निरस्त

Fri, 02 Aug 2024 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रेनों के निरस्तीकरण और लेटलतीफी के कारण रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रोजा रेलवे स्टेशन यार्ड में चल रही नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते शुक्रवार को अवध असम, काशी विश्वनाथ, लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस निरस्त रहीं। जबकि स्पेशल ट्रेन के साथ ही सुपरफास्ट व एक्सप्रेस ट्रेनें भी देरी से चली।
विज्ञापन


कामाख्या जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस नौ घंटे, कटिहार जंक्शन से अमृतसर को जाने वाली स्पेशल ट्रेन सात घंटे, बापूधाम मोतिहारी से चलकर आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस तीन घंटे, मेरठ शहर से लखनऊ जंक्शन के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंची।

प्रतापगढ़ जंक्शन से पुरानी दिल्ली के बीच दौड़ने वाली पद्मावत एक्सप्रेस चार घंटे 30 मिनट, जैसलमेर से काठगोदाम जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस दो घंटे, मुरादाबाद से गाजियाबाद के बीच संचलित मेमू ट्रेन एक घंटे 30 मिनट, रक्सौल जंक्शन से आनंद विहार जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटे, बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटे, सहरसा से अमृतसर जंक्शन जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से चली। स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह का कहना है कि मंडल के रोजा रेलवे स्टेशन पर चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। अगले सप्ताह से ट्रेनों के संचालन में सुधार होने के बाद यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें