फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने हापुड़ में भी खरीदी 30 लाख की जमीन

Tue, 29 Nov 2016 01:40 AM IST
अनिल त्यागी, अमर उजाला/हापुड़
विज्ञापन
मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आठ नवंबर को 1000 और 500 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा से कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने हापुड़ में पार्टी कार्यालय के लिए करीब 30 लाख रुपये की जमीन खरीदी है। इस बात की पुष्टि भाजपा के ही एक प्रमुख पदाधिकारी और रजिस्ट्री विभाग के सूत्रों ने की है।
विज्ञापन


भाजपा के सूत्रों का कहना है कि पार्टी कार्यालय के नाम जमीन खरीदने का निर्णय हाईकमान के निर्देश पर लिया गया था। पार्टी के प्रत्येक जिले में अपनी जमीन पर कार्यालय खोलने की नीति के तहत यह जमीन खरीदी गई है।

हालांकि, पार्टी का निर्देश आने तक नेताओं को यह भनक नहीं थी कि प्रधानमंत्री एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट बंद करने जा रहे हैं। बताया गया है कि हाईकमान के निर्देश पर स्थानीय नेताओं ने जमीन ढूंढना प्रारंभ किया था।
विज्ञापन


इसी क्रम में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) की आवासीय योजना प्रीति विहार में करीब 300 वर्ग गज का भूखंड मिल गया। यह जमीन गाजियाबाद के एक व्यक्ति की थी। अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में इस भूखंड की रजिस्ट्री पार्टी के नाम लगभग 30 लाख रुपये में कराई गई।

इस बात की पुष्टि रजिस्ट्री विभाग के एक अधिकारी ने भी की है। वहीं, भाजपा के एक प्रमुख पदाधिकारी ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि रजिस्ट्री के समय वह खुद मौजूद थे।

साथ ही जिले के बाहर के दो वरिष्ठ भाजपा नेता भी थे। उन्होंने जमीन खरीदने के बाबत धन कहां से आया इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है। वहीं, भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक पाल ने बताया कि पार्टी कार्यालय के लिए जमीन खरीदी गई है।

कांग्रेस विधायक ने की जांच की मांग
भाजपा की ओर से हापुड़ में नोटबंदी से ठीक पहले 30 लाख रुपये की जमीन खरीदने के मामले में कांग्रेस के क्षेत्रीय विधायक गजराज सिंह ने जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हापुड़ ही नहीं देशभर में नोटबंदी से पहले बड़े स्तर पर जमीनें खरीदीं हैं, इसकी तैयारी पहले से ही थी।

गजराज सिंह का दावा है कि भाजपा के एक परिचित मंत्री ने उन्हें बताया कि नोटबंदी से पहले हाईकमान ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के दौरान देश के हर जिले में कार्यालय के लिए जमीन खरीदने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि जमीन खरीदने को पैसा कहां से आया, इसकी भी जांच हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें