पिलखुवा। हाईवे-9 की सर्विस रोड पर जिंदल नगर के पास बाइक और मिनी ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक चालक शौकीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गई।
हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के गांव सलाई निवासी शौकीन (46) अपनी रिश्तेदार महिला किठौर के शांझापुर निवासी इसरत को बाइक से हापुड़ की तरफ आ रहा था। हाईवे-9 की सर्विस रोड पर जिंदल नगर के पास उसकी बाइक मिनी ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में शौकीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि इसरत घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक मिनी ट्रक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि घायल महिला की हालत चिंताजनक बनी है। मिनी ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।