हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा पर तैनात दो कर्मचारियों पर एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इस संबंध मे महिला ने डीएम व एसपी से मामले की शिकायत की है।
जिला मेरठ के मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि वह सात जून को दवा लेने के लिए रामपुर गई थी। लौटते वक्त उसे रात हो गई। यहां से बस में बैठकर वह देर रात अल्लाहबख्शपुर टोल पर पहुंची। इस दौरान बस चालक ने उसे यह कहकर बस से उतार दिया कि मेरठ की बस टोल से मिलेगी। यहां खड़े होकर वह बस का इंतजार करने लगी। आरोप है कि इसी बीच टोल पर तैनात दो कर्मी यहांं पहुंचे और मुंह बंद कर उसे पास के खेत में ले गए और दुष्कर्म किया। पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।