फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ससुराल पक्ष पर पिटाई का आरोप

Wed, 01 May 2024 10:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर न्यायालय में चल रहे मुकदमे में फैसला न करने पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़िता ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी शादी गाजियाबाद निवासी युवक से करीब सात साल पहले हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने काफी खर्चा किया था। लेकिन दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं हुए और आये दिन उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। जिससे परेशान होकर उसने मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोपी पक्ष ने प्रबुद्ध लोगों के साथ मिलकर समझौता कर लिया और वह ससुराल लौट गई। जिसके कुछ दिन बाद तक मामला शांत रहा। लेकिन दोबारा ससुरालियों ने उसका उत्पीडऩ शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे कार में बैठाकर जबरन हापुड़ न्यायालय परिसर में लेकर पहुंच गए। वहां उसने फैसला करने से मना किया, तो आरोपियों ने वहीं पर उसकी पिटाई की। डायल 112 पर कॉल कर उसने पुलिस को भी सूचना दी। लेकिन अभी तक भी आरोपी पक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें