फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद बैंडबाजा बारात

Fri, 14 Apr 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बारात - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
एक माह के ब्रेक के बाद फिर से शहनाइयों का मौसम शुरू होने वाला है। खरमास के कारण एक माह से शुभ कार्यों पर ब्रेक लगा हुआ था। 14 अप्रैल को खरमास खत्म होगा, लेकिन शादी का पहला शुभ मुहूर्त 18 अप्रैल को है।
विज्ञापन


इसलिए 18 अप्रैल से शादियां और शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। पूरे ग्रीष्मकाल के वैवाहिक सीजन में कुल 31 शुभ मुहूर्त हैं, जो कि पिछले साल के मुकाबले पांच दिन ज्यादा हैं।

ज्योतिषाचार्य संतोष तिवारी और आचार्य अजय शर्मा के अनुसार 14 अप्रैल सुबह सात बजकर 35 मिनट पर सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश करने से खरमास समाप्त हो जाएगा और सहालग शुरू हो जाएगी। अप्रैल में 18 से 30 तक विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
विज्ञापन


बैंक्वेट हॉल में भी शुभ तारीखों की बुकिंग एक माह पहले से शुरू हो गई थी। ज्यादातर बैंक्वेट हॉल बुक हो चुके हैं। बैंक्वट हॉल प्रबंधकों का कहना है कि 19 अप्रैल की सबसे ज्यादा बुकिंग हैं।

टीएचए के सामुदायिक केंद्र भी शादियों के लिए बुक हो चुके हैं। वसुंधरा स्थित बैंक्वेट हॉल के मालिक प्रशांत गुप्ता का कहना है कि ज्यादातर तारीखों की बुकिंग हो चुकी है। अब भी कफी लोग आ रहे हैं।

पं. गिरीश मिश्रा ने बताया कि अप्रैल में पांच तारीखें विवाह के लिए शुभ है। शादी-ब्याह के साथ ही गृह प्रवेश, सगाई जैसे शुभ कार्य भी 14 अप्रैल के बाद शुरू होंगे।     
  
ज्योतिषाचार्य संतोष तिवारी ने बताया कि 14 मई से 14 जून तक ज्येष्ठ संक्रांति के दौरान ज्येष्ठ कन्या या ज्येष्ठ लड़के का विवाह न करें, क्योंकि यह शुभ नहीं माना जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें