फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तीन युवकों पर लाठी-डंडों से किया हमला

Tue, 11 Feb 2025 10:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव डहाना में कार सवार कुछ युवकों ने लाठी डंडों व हथियारों से तीन युवकों पर हमला कर दिया। आरोपियों पर फायरिंग करने का भी आरोप है। युवक की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद व अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव सालेपुर कोटला निवासी सलमान ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे वह अपनी मौसी के पुत्र युसूफ व अफजाल के साथ कार से सपनावत से होते हुए सिरोंधन जा रहे थे। गांव डहाना पहुंचने पर दो कारों में सवार सिकंदर, राहुल, हिमांशु, पंकज, नीरू व रवि और युवकों ने उन्हें जबरन रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने गाली गलौज कर लाठी डंडों व हथियारों से तीनों पर हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गए। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी तमंचे से फायरिंग कर यहां से भाग गए।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि युवक की तहरीर पर छह नामजद व कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन




...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें