फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पांच यूट्यूबर पर अश्लील टिप्पणी का आरोप

Tue, 11 Feb 2025 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) के कार्यकर्ताओं ने पांच यूट्यूबर पर एक टीवी शो के दौरान अश्लील कंटेंट बनाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने बाबूगढ़ थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


संगठन के संस्थापक हरीश हूण व जिलाध्यक्ष देवेंद्र बाना ने बताया कि पांच यूट्यूबर एक शो के माध्यम से अश्लीलता का जहर घोल रहे हैं। जिन्होंने देश की भाषा, सभ्यता व संस्कार को कलंकित करने का काम किया है। ये यूट्यूबर सिनेमैटोग्राफ अधिनियम 1952 का उल्लघंन करते हुए अश्लीलता को बढ़ावा देने व यौन सार्वजनिक चर्चा कर रहे हैं। जिससे माता-पिता जैसा रिश्ता भी कलंकित हो रहा है और सामाजिक रूप से देश की बड़ी आबादी मानसिक रूप से परेशान हुई है।

उन्होंने बताया कि आज सोशल मीडिया से देश का हर वर्ग जुड़ा है। जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं, युवक व बच्चे शामिल हैं। इस पर अश्लीलता व यौन चर्चा देश की आने वाली पीढिय़ों के लिए बहुत घातक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें