फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गांव टियाला में परिवार पर लाठी डंडो से हमला

Sun, 25 Jun 2023 09:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के गांव टियाला में आपसी विवाद के बाद एक पक्ष के लोगोंं ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें दो भाइयों व उनकी मां घायल हो गई। पीड़िता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव टियाला की कमर जहां ने बताया कि उसके पुत्र का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। शनिवार की दोपहर उसका पुत्र जाहिद घर के दरवाजे पर खड़ा था और वह भी उसके साथ थी। इस दौरान अनस, जर्रार, इस्माईल और जब्बार यहां पहुंच गए। इन लोगों के हाथ में लाठी-डंडे व धारदार हथियार थे। इन्होंने उसके पुत्र के साथ गाली गलौज करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। धारदार हथियार से उसे लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर दूसरा पुत्र जाहिद भी वहां पहुंचा और अपने भाई को बचाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों ने दोनों को जमकर पीटा। वह बचाने दौड़ी तो उसे भी पीटा गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना देहात प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सभी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें