फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 25 Jun 2023 09:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में अपने ननिहाल में रह रही युवती घर में अकेली थी। इस दौरान दिल्ली निवासी एक युवक घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दिल्ली के एक मोहल्ला निवासी युवती पिछले कुछ महीने से बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल में रहती है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार को घर के अन्य सदस्य कहीं बाहर गए हुए थे। इस दौरान वह घर पर अकेली थी। इस दौरान दिल्ली के थाना ज्योतिनगर के अशोक नगर गली नंबर पांच निवासी निखिल उसके घर में घुस आया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन उसने शोर मचा दिया, जिससे आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़नेका प्रयास किया। लेकिन आरोपी जान से मरने की धमकी देकर फरार हो गया। जिसके बाद परिजनों युवती को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार ने बताया कि आरोपी को गांव सिमरौली स्थित काली नदी के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें