फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से बंद है वनखंडा का एटीएम, ग्रामीण परेशान

Wed, 25 Jan 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बंद पड़ा एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बनखंडा में सिंडीकेट बैंक और इसका एटीएम है। तीन माह से एटीएम चालू नहीं है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण सुशील कुमार, बिजेंद्र त्यागी, अजय त्यागी, महेंद्र सिंह, प्रह्लाद सिंह, महेंद्र शर्मा ने बताया कि गांव में आसपास दूसरा कोई एटीएम नहीं है।
विज्ञापन


ऐेसे में उन्हें कैश निकालने के लिए बैंक की औपारिकताएं पूरी करनी पड़ती हैं। जिसमें काफी समय बर्बाद हो जाता है। ऐसे में एटीएम को जल्द ही चालू कराया जाना चाहिए। इसके साथ ही अवकाश के दिनों और रात में लोगों को रुपये निकालने की कोई व्यवस्था नहीं है।

इस संबंध में एलडीएम एपी चतुर्वेदी का कहना है कि इस संबंध में बैंक प्रबंधक से बात कर एटीएम को जल्द चालू कराया जाएगा। ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें