फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आप ने नहीं मनाई होली

Tue, 26 Mar 2024 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता ने होली का त्योहार नहीं मनाया। सोमवार को परतापुर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में होली न मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सीएम चौहान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में होली न मनाने और मुंह पर काली पट्टी बांधने का निर्णय लिया गया है। भाजपा अरविंद केजरीवाल से डरने लगी है। वह उन्हें गिरफ्तार करा सकती है, लेकिन सोच को नहीं बदल सकती। भाजपा का चाल-चरित्र और चेहरा सभी के सामने आ गया है। 2024 में जनता इसका पूर्ण जवाब देगी। 31 मार्च को उत्तर प्रदेश की सभी विधान सभाओं से दिल्ली के रामलीला मैदान में ईडी सीबीआई और भाजपा के घोटालों का पर्दाफाश विपक्षी एकता के रूप में किया जाएगा। बैठक में मलिक नगर, अरुण शर्मा, नीरज अत्रे, उमेश कुमार, मुकेश कश्यप, महिला जिलाध्यक्ष सीमा सागर, डॉ. अब्बास अली, इसरार, दुर्जन सिंह, शकील अहमद, विनोद सैनी, राजीव सेन, राजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें