फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत चिंताजनक देख चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव ततारपुर निवासी संजीव कुमार ने बताया कि 14 दिसंबर की शाम उसका भाई पिंकू घर से पैदल घूमने ततारपुर बाईपास पर गया था। ततारपुर मोड के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख दिल्ली के एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें