सिंभावली। जंगल में चारा लेने गई किशोरी को एक युवक ने खेत में खींचने का प्रयास करते हुए छेड़छाड़ की। पीडि़ता की माता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार की दोपहर वह अपनी बेटी के साथ जंगल में स्थित अपने खेतों पर चारा लेने के लिए गई थी। जहां चारा काटने के दौरान उसकी बेटी अकेली रह गई। इसी दौरान गांव में रहने वाला एक युवक वहां पहुंच गया। अकेला पाकर आरोपी ने उसकी बेटी को खेत में खींचने का प्रयास और छेड़छाड़ की। विरोध करते हुए बेटी ने शोर मचाया, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। महिला का कहना है कि आरोपी पहले भी उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत कर चुका है। जिससे वह मानसिक रूप से भी परेशान है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि पीडि़त पक्ष की तहरीर पर आरोपी सुुमित के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देना, मारपीट की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद