आज विश्व टेक्नोलॉजी दिवस पर विशेषः अब चिट्ठी और तार भेजने में समय नहीं गंवाते लोग
d अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। एक जमाना था जब अपने परिचित को जरूरी सूचना देनी होती थी तो सबसे पहले हम चिट्ठी लिखते थे। बैंकों में पैसा निकालने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता था। दूसरे शहर में पैसे भेजने हों तो मनी आर्डर से कई दिनों में पैसे पहुंचते थे, लेकिन आज टेक्नोलॉजी के युग में यह सारे काम बस कुछ ही मिनटाें में बिना तार हो जाते हैं।
धीरे-धीरे समय बदला और पोस्ट आफिस में भी लोगों की भीड़ कम होती गई। अब एक क्लिक में सात समंदर पार पलक झपकते ही आपका संदेश पहुंच जाता है। झटपट पैसा आपके खाते में आ जाता है। टेक्नोलॉजी ने पूरे विश्व के लोगों के एक दूसरे के नजदीक लाने का काम किया है। 11 मई को विश्व टेक्नोलॉजी दिवस है। इसी दिन हमारे देश ने एक विशाल उन्नति हासिल कर पहले स्वदेशी विमान हंसा-3 का सफल परीक्षण और त्रिशूल मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था। आज हमारा देश नई-नई टेक्नोलॉजी विकसित करने में अपने पड़ोसी देशों को मात दे रहा है। करीब दो दशक पहले तार द्वारा संदेश था जो वर्तमान समय में बिल्कुल खत्म हो गया है। अब तो तकनीक के युग में ईमेल के द्वारा संदेश को मात्र कुछ ही सेकंडों में विश्व के किसी भी कोने में भेजा जा सकता है।
4-जी का है जमाना
तकनीक के इस जमाने में लोग विडियो कालिंग के साथ हाई स्पीड इंटरनेट को अपने मोबाइल फोन पर प्रयोग कर, दूरियों को समेट रहे हैं।
ई-बैंकिंग बेहतर
ई बैंकिंग सेवा के शुरू होते ही लोग आज घर बैठे कहीं से, कुछ भी खरीदारी कर रहे हैं।