फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीद चमन सिंह की गांव उदयपुर में मूर्ति स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल शहीद चमन सिंह की गांव उदयपुर में मूर्ति स्थापित
विज्ञापन

हापुड़। गांव उदयपुर में कारगिल में शहीद हुए गांव निवासी नायक चमन सिंह की मूर्ति स्थापना पर ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदर जीत सिंह बिट्टा भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि कारगिल में शहीद हुए चमन सिंह को पूरा क्षेत्र ही नहीं देश याद रखेगा। शहादत से बड़ा सम्मान और कोई नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि सरहदों पर तैनात जांबाज सैनिकों के पराक्रम से ही देश सुरक्षित है। हमें उनका सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि शहीद चरण की शहादत पर फक्र है। इस दौरान सदर विधायक विजय पाल आढ़ती और गढ़ विधायक कमल मलिक ने शहीद की मूर्ति का अनावरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में शहीद की पत्नी शकुंतला देवी व कपिल व गौरव को सम्मानित किया। शहीद नायक चमन सिंह पुत्र दलपत सिंह राजपूताना राइफल्स में थे और 13 जून 1999 को कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमृता कुमार, राजेंद्र पंडित, गगन शर्मा, योंगेंद्र सिंह, मुन्नेंद्र सिंह, हरिराज सिंह व कई गांवों में प्रधान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें