फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर वाहनों की भिड़ंत में दंपति समेत 8 घायल

Tue, 27 Dec 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नेशनल हाईवे सहित अलग-अलग मार्गों पर हुई वाहनों की भिड़ंत में दंपति व दो बच्चों सहित 8 लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है। उसे हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली से स्याना जा रही कार ने मंगलवार सुबह करीब सात बजे गढ़-बुलंदशहर मार्ग स्थित ठेरा गांव के पास सड़क पार कर रहे दो बच्चों विवेक और हैप्पी को टक्कर मार दी। हादसे में  दोना बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। दूसरी घटना गढ़ के बदरखा मोड़ पर हुई।

यहां सोमवार रात करीब 11 बजे कार को तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार से शाहदरा जा रहे संभल निवासी हसरत, उनकी पत्नी रुखसाना, बेटा मोइन और चालक रमेश घायल हो गए।
विज्ञापन


तीसरी घटना मंगलवार सुबह करीब 6 बजे गढ़ में पर्यटन विभाग के राही होटल के पास हुई। यहां गजरौला की तरफ जा रही बाइक को रोडवेज बस ने साइड मार दी।

इससे बाइक पर सवार हरपाल और उसका चचेरा भाई योगेश निवासी बुलंदशहर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सक ने हरपाल को हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें