फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बैग लेकर स्कूल जाएंगे परिषदीय स्कूलों के छात्र

Tue, 27 Dec 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
स्कूल बैग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों के छात्र अब जल्द ही बैग लेकर स्कूल जाएंगे। शासन से बेसिक शिक्षा विभाग को 11,900 बैग प्राप्त हो गए हैं। जल्द ही इन्हें छात्रों को वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


अब से पहले परिषदीय स्कूलों के छात्र हाथों में या घर पर बने बैग में अपनी किताबें लाया करते थे। इन बस्तों में किताबों का रख रखाव अच्छी तरह से नहीं हो पाता था। बरसात के समय में किताबें भीग जाती थीं।

ऐसे में छात्रों को काफी परेशानी होती थी। शासन ने बीते दिनों परिषदीय स्कूलों के छात्रों को बैग उपलब्ध कराने की योजना बनाई थी। इसके तहत जिले के 700 परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे करीब 50 हजार छात्रों को बैग दिए जाएंगे।
विज्ञापन


पहले चरण में 11,900 बैग विभाग को प्राप्त हो गए हैं। इन्हें गोयना के एबीआरसी कार्यालय पर रखा गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि जल्द ही छात्रों को बैग उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें