फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 फीसदी लोगों के पास नहीं है आधार कार्ड

Wed, 29 Jun 2016 07:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
लोगों के पास नहीं है आधार कार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में 28 फीसदी लोगों के पास अभी तक आधार कार्ड नहीं है। इस पर डीएम ने काफी नाराजगी जताई है। बीडीओ और पालिका के अधिशासी अधिकारी को सर्वे कराकर इस कार्य को सप्ताह भर में पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


साथ ही चेतावनी दी है कि इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम अनिल ढींगरा बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आधार कार्ड के संबंध में अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जिले में शत प्रतिशत लोगों का आधार कार्ड बनना चाहिए ताकि वह विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लें सकें। इसके लिए जिले के  चारों विकास खंडों का लक्ष्य तय कर आधार कार्ड बनवाए जाएं।
विज्ञापन


बैठक में अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी नीरज गर्ग ने बताया कि आधार कार्ड बनाने के लिए जिले में चार एजेंसी कार्य कर रही हैं और आठ जनसेवा केंद्रों पर भी कार्ड बनवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले की अनुमानित जनसंख्या 1462503 हैं, जबकि जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार जनसंख्या 1338311 है।

इसके सापेक्ष 1039403 आधार कार्ड बन चुके हैं, जो 72 प्रतिशत है। डीएम ने सिंभावली में आधार कार्ड बनाने की प्रगति धीमी होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बीडीओ सिंभावली को तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि तेजी से कार्य पूरा कराया जाए। मनरेगा श्रमिकों और विभिन्न पेंशन के पात्र लाभार्थियों के आधार कार्ड बैंकों में लिंक कराकर फीडिंग का कार्य कराया जाए।

डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर गर्भवती , बच्चों व किशोरियों के आधार कार्ड बनाने का कार्य पूरा करें।

बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी नीरज गर्ग ने किया। इस दौरान  सीडीओ कुणाल सिल्कू, जिला विकास अधिकारी मदन वर्मा, जिले के सभी खंड विकास अधिकारी, पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें