फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 स्थानों पर लगेंगे सीसी कैमरे

Wed, 29 Jun 2016 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : demo
विज्ञापन
चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए 15 स्थानों पर सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे स्कूल, कालेज और मुख्य बाजारों में लगेंगे। एसपी अलंकृता सिंह ने कैमरा लगाने का प्रस्ताव तैयार कर आईजी मेरठ जोन को भेजा है। वहां से प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


शहर के गली-चौराहों, स्कूल-कालेज और मुख्य बाजारों के आसपास आए दिन युवतियों व छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के साथ लूटपाट की घटनाएं होती रहती हैं। इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिले भर में सीसी कैमरे लगाने की योजना तैयार की गई है।

इन कैमरों को कंट्रोल रूम से कनेक्ट कर अपराधियों की धरपकड़ की जाएगी। एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि सीसी कैमरे लगाने के लिए जिले भर में 15 स्थानों को चिंह्ति किया गया है। शासन से हरी झंडी मिलते ही सीसी कैमरे लगवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें