फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26.5 वर्ग सेमी में लिखे गीता के 700 श्लोक

Sun, 06 Dec 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री शांतिस्वरूप कृषि इंटर कॉलेज के भौतिकी प्रवक्ता अजय कुमार मित्तल ने श्रीमद्भागवत गीता को अति सूक्ष्म रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


उन्होंने 26.5 वर्ग सेमी के पृष्ठ पर गीता के 700 श्लोकों को लिखा है। इसे सिर्फ सूक्ष्मदर्शी के द्वारा ही पढ़ा जा सकता है। इस अद्भुत कला के लिए अजय ने अपना नाम लिंका बुक में दर्ज कराने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


अजय ने बताया कि वह सूक्ष्म हनुमान चालीस भी लिख चुके हैं। उन्होंने बताया कि हनुमान चालीसा की 20 चौपाई व एक दोहा मात्र 1 वर्ग सेमी पृष्ठ पर लिखा है।

जो संभवत: विश्व की सबसे छोटी हस्त लिखित हनुमान चालीसा है। इसके अतिरिक्त वह  राम चरित मानस के सभी दोहों, सोरठों व चौपाईयों को भी वह एक पृष्ठ पर अति सूक्ष्म क्षेत्र में लिखने का प्रयास कर रहे हैं। अजय अपनी पत्नी रश्मि मित्तल को इसका श्रेय देते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें