फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


पिलखुवा। बिजली कटौती को लेकर शुक्रवार को चंडी मंदिर केे लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने अघोषित बिजली कटौती से निजात दिलाने कर मंाग भी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से निगम की ओर से रोजाना अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के कटों ने भी गर्मी का तपन को बहुत अधिक बढ़ा दिया है। सुबह ही बिजली का कट लग जाता है और शाम को भी बिजली के कट लग जाते है। कट लगने से मोहल्ला पुरा, गांधी बाजार, मोहल्ला गढ़ी, मोहन नगर कालोनी, चंडी कॉलोनी, शैलेष फार्म, सर्वोदय नगर, रजनी बिहार समेत कई मौहल्लें के लोग परेशान है। बिजली संकट के कारण भी लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। गर्मी के मौसम में बिजली न आने के कारण नगर में कई मोहल्लों में पेयजल का भी संकट गहराया हुआ है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तो बिजली के हालात काफी बदतर है। बिजली कब आती है और कब चली जाती है। इसका कोई निर्धारण नहीं है, ग्रामीण क्षेत्रों में भी नियमित रूप से बिजली नही मिल पा रही है। इससे किसानों की फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। फसलें सूखने के कगार पर है। प्रदर्शन करने वालों में सोनू विनोद, आकाश, अमित, गोलू, अर्जुन, राजू, मनोज, प्रदीप, मोनू, सुरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एसडीओ नितिन गुप्ता का कहना है कि पीछे से बिजली रोस्टिंग हो रही है। उच्च अधिकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें