फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नकली सिगरेट की बिक्री कर रहे युवकों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में नकली सिगरेट और बीड़ी की बिक्री करने आए दो युवकों को माल सहित व्यापारियों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा है। साथ ही लिखित शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष जेके गुप्ता ने बताया कि गुप्ता बेकरी के अभिषेक गुप्ता और सिद्धार्थ इंटरप्राइजेज के महेश कुमार शिवहरे को सूचना मिली कि कुछ युवक एक कार में नकली ब्रांड की सिगरेट और बीड़ी बेंच रहे हैं। उन्होंने बड़े चौराहे के पास वाहन को रोककर दोनों युवकों को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें गोल्ड फ्लैक, गोल्डन बीड़ी समेत विभिन्न ब्रांडों की नकली सिगरेट और बीड़ी बरामद हुई। तीनों युवक सुमेरपुर निवासी बताए गए हैं।
व्यापारियों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें